
रतलाम। सरस्वती विद्या मंदिर, काटजू नगर, रतलाम के विद्यार्थियों ने प्रांत स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
खाचरौद में आयोजित प्रांत स्तरीय मल्लखंभ एवं शतरंज प्रतियोगिता में विद्यालय के रवि प्रजापत ने मल्लखंभ में प्रथम स्थान, मुस्कान सोनी ने तृतीय स्थान तथा विधि सरवाड़ ने शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसी प्रकार भानपुरा (जिला मंदसौर) में आयोजित प्रांत स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में विद्यालय के रवि प्रजापत ने प्रथम स्थान, मुस्कान सोनी ने द्वितीय स्थान तथा नव्या धुलिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस अवसर पर सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सखलेचा, उपाध्यक्ष श्री सुनील लाठी, सचिव श्री शैलेंद्र सुरेका, सहसचिव श्री धीरज व्यास, श्री विनोद मूणत एवं पाली प्रमुख श्री राजेंद्र बिष्ट ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय प्रबंधन एवं आचार्य परिवार ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को उनके कठिन परिश्रम, खेल शिक्षक श्री आयुष प्रजापत के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।