

कामवन 11 जुलाई । श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर दीवान जैन मंदिर में 21 वें तीर्थंकर श्री 1008 नमिनाथ भगवान का जन्म – तप कल्याणक ज्ञान विजया महिला मंडल के तत्वावधान में 10 जुलाई रात्रि 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम व भक्ति के साथ मनाया गया।
महिला मंडल की मंत्री शोभा बडजात्या ने अवगत कराया कि इस अवसर पर मिथलापुरी के राजा विजय राजा के आंगन में भगवान की माता सुभद्रा रानी बनने का सोभाग्य अनिता बडजात्या जयपुर को प्राप्त हुआ, जिन्होने भक्ति नृत्य कर बालक नमि कुमार कौ पालने में झुलाया।
अध्यक्ष इन्द्रा बडजात्या ने कुशल नेर्तत्व प्रदान किया, उपस्थित महिलाओं ने बधाई गीत के साथ यह महोत्सव धूम धाम से बनाया तथा सभी ने भगवान जी की पालना झुलाई भी की गई। इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने भी माता सुभद्रा के साथ बालक नमि कुमार का भक्ति के साथ पालना झुलाया। इन्द्रा बडजात्या द्वरा सभी का आभार व्यक्त किया।