रतलाम 11 जुलाई । लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 रीजन 3 की ऑफिसर्स मीट कल 12 जुलाई रविवार को स्थानीय सजन प्रभा हाल के ऊपरी तल पर प्रातः 10:30 बजे से आयोजित की जावेगी जिसमें रीजन-3 के समस्त झोन चेयरपर्सन क्लब अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष प्रथम उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी सम्मिलित होकर वर्ष 2026-27 में लायंस गतिविधियों के ऊपर विचार मंथन कर मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।
रीजन-3 की रीजन चेयरपर्सन लायन यास्मीन शेरानी रीजन सचिव एहतेशाम अंसारी और रीजन पीआरओ दिनेश शर्मा ने बताया कि उक्त मीटिंग में मुख्य अतिथि के रूप मे एमजेएफ लायन संतोष कुमार चौहान जीएमटी कोऑर्डिनेटर अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। एमजीएफ प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राम जाट,द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ राजेंद्र सोडाणी रीजन, सलाहकार राजेंद्र गर्ग, योगेंद्र रूनवाल, डॉ. सुलोचना शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे । अतिथियों के साथ-साथ विभिन्न झोन चेयरपर्सन लायन अनीता झालीवाल लायन एमके जैन, लायन कुलदीप द्विवेदी अपने झोन के क्लब अध्यक्ष सचिव से चर्चा कर वर्ष भर की गतिविधियों को अंतिम रूप देंगे।
बैठक को सफल बनाने के लिए रीजन टीम के एमजीएफ ला. वीना छाजेड़, ला. रवि बोथरा, ला. प्रीति सोलंकी, ला. मूवीना गोरी, ला. राजेंद्र जायसवाल, सहित क्लब अध्यक्ष ला रामनारायण मौर्य, ला.जगदीश सोनी, ला. नीलिमा छवि सिंह, ला. संतोष जोशी, ला. मनीष गांधी, ला.सुषमा दवे, ला.सौरव भंडारी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।