विश्व जनसंख्या दिवस एवं सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़ीया के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित 35 यूनिट ब्लड प्राप्त हुआ

मेडिकल ऑफिसर डा नरेंद्र वर्मा रक्तदान करते हुए

​जावरा (अभय सुराणा)। विश्व जनसंख्या दिवस एवं सिविल हॉस्पिटल जावरा के प्रभारी डॉ दीपक पालड़ीया के जन्मदिन के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ किरण वाडिवा के मार्गदर्शन में एवं सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ. दीपक पालड़िया के निर्देशन में आयोजीत किया गया,इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकों,एवं स्टाफ के साथ-साथ आम जनता ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने बताया कि शिविर में डॉ. नरेंद्र वर्मा ने सर्वप्रथम रक्तदान किया, वहीं राम निवास पाटीदार ने 22 वीं बार,शिवराज सिंह तोमर ने आठवीं बार तथा राकेश चावरे, पूजा मसीहा, ने भी रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई,इसके अतिरिक्त स्टॉफ के अलावा जागरूक नागरिकों ने भी रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाई, तथा सेवा कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। रक्तदान जीवन दान के स्लोगन को सार्थक बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।
इस अवसर पर सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़ीया ने रक्तदान के महत्व को परिभाषित करते हुए कहा कि आप रक्तदान कर दूसरे व्यक्ति के जीवन को बचाने में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं । रक्तदान शिविर को सफल बनाने में लैब टेक्नीशियन भारत सिंह सोलंकी , धर्मेंद्र भट्ट,तथा जिला चिकित्सालय रतलाम ब्लड बैंक प्रभारी कमलेश यादव, लेब टेक्नीशियन हिम्मत सिंह,का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने अपने कार्य एवं समन्वय से शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस शिविर में कुल 35 यूनिट ब्लड प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound