समकित परिवार जावरा लगातार चार वर्षों से वर्षितप के तपस्वीयो के पारणे कराने का लाभ लेकर इतिहास बनाया

​जावरा (अभय सुराणा)। समकित परिवार 35 से 40 युवाओं का ऐसा धार्मिक परिवार जिसमें कोई पद लोलुपता नहीं सभी सदस्य की सकारात्मक सोच एवं पुरुषार्थ की भावना के साथ विगत चार वर्षों से पुर्ण धार्मिक विधि विधान के अनुसार लगभग 125 से लेकर 200 तक वर्षितप करने वाले महिला एवं पुरुषों व युवक एवं युवतियो को जो एक दिन उपवास व एक दिन पारणा करने वाले धर्मनिष्ठ प्रभु भक्तों को पारणा कराने का लाभ ले रहे हैं जिसमें समकित परिवार के साथ इस वर्ष मुख्य लाभार्थी परिवार के रूप स्व. प्रकाशचंद की पावन स्मृति में विशाल चत्तर परिवार है जिन्होंने सबसे अधिक राशि भेंट की है। आपके साथ और भी कई परिवारों व सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने भी समय पर सहयोग प्रदान कर धर्म लाभ ले रहै है।
सभी वर्षितप के तपस्वीयो लाभार्थी परिवारों व विशेष कर समकित परिवार को बहुत बहुत धन्यवाद एवं साधुवाद देते हुए उक्त विचार श्री कस्तुरमुनि पावनधाम ट्रस्ट के सुजानमल कोचट्टा ने अपने बहुमान के जवाब में व्यक्त किये।
उक्त जानकारी गुरु कस्तुरमुनि पावनधाम ट्रस्ट के सुभाष टुकडीया ने देते हुए बताया कि स्थानीय जैन पंचायती नोहरा में समकित परिवार जावरा द्वारा लगातार वर्षों से तपस्वीयो की सेवा आराधना में चलायें उक्त कार्यक्रम में आज सेवा का लाभ गुरु कस्तुरमुनि पावनधाम ट्रस्ट के राकेश मेहता सुजानमल कोचट्टा, पारसमल गादिया, संजय भण्डारी, सुशील कुमार चपडोद , सुभाष टुकडीया, सुनील श्रीमाल अशोक झामर आदि ने लिया, जिनका बहुमान तिलक व मोतियों की माला से व नवकार महामंत्र की तस्वीर भेंट कर समकित परिवार के महेंद्र संचेती, संदीप श्रीमाल, अंशुल मूणत,महावीर जैन, अमित जैन, अनुराग संघवी, राजेंद्र संचेती ,आमु आंचलिया, ललित पोखरना मनीष श्रीमाल अनिल ओस्तवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound