जनसेवा को समर्पित रहा उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया का जन्मोत्सव

नगर परिषद अध्यक्ष के नेतृत्व में किया स्वागत, उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब

उज्जैन/बड़ावदा( शिरीष सकलेचा ) । उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया का जन्मोत्सव जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं लोकमंगल की भावना के साथ मंगलवार को उज्जैन में मनाया । इस अवसर पर सेवा-समर्पण कार्यक्रम, संत-महात्माओं का आशीर्वाद एवं विशाल जन्मोत्सव मिलन समारोह का आयोजन हुआ। सांसद अनिल फिरोजिया अपने जन्मोत्सव को सदैव जनसेवा से जोड़ते आए है। इस वर्ष भी दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं जरूरतमंदों की सेवा को प्राथमिकता दी है।

दिव्यांगजनों को दिया संबल….
प्रातः 11 बजे होटल सॉलिटेयर,उज्जैन में आयोजित सेवा-समर्पणकार्यक्रमे के अंतर्गत सांसद अनिल फिरोजिया द्वारा 90 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को 30 लाख से अधिक मूल्य के सहायक उपकरण वितरित किए गए।
वितरित किए जाने वाले उपकरणों में मोटराइज्ड ट्राइसिकल, ट्राइसिकल, श्रवण यंत्र (कान की मशीन), वॉकिंग स्टिक,
सिलिकॉन फोम कुशन तथा स्टूल चेयर विद कमोड शामिल हैं। यह पहल दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके जीवन को अधिक सहज और सम्मानजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

संतों का आशीर्वाद एवं हजारों नागरिकों की सहभागिता…
जन्मोत्सव के अवसर पर उज्जैन के पूज्य संत-महात्मा सांसद अनिल फिरोजिया को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होने वाले जन्मोत्सव मिलन समारोह एवं स्वरुचि भोज में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने सांसद का अभिनंदन करते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

बड़ावदा से भी पहुंचे समर्थक…
क्षेत्रीय सांसद का जन्मदिवस पर अभिनंदन करने बड़ावदा नगर एवं मंडल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना कुमावत, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र कुमावत नेतृत्व में सांसद का पुष्पमाला से स्वागत करते हुए महाकाल की बड़ी तस्वीर भेट की।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, जनपद सदस्य प्रिया कुंवर, मांगीलाल अजमेरा, पार्षद आदि कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound