सिविल अस्पताल आलोट में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न

ब्लड बैंक, डायलिसिस मशीन एवं 100 बिस्तरीय अस्पताल के प्रस्ताव पर बनी सहमति

रतलाम । विकासखंड आलोट स्थित सिविल अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक विधायक डॉ. चिंतामन मालवीय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में जनपद अध्यक्ष कालूसिंह परिहार, विधायक प्रतिनिधि अनिल चोपड़ा, सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश मालवीय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा, अनुविभागीय अधिकारी आनंद कुमार, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र मौर्य, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एल. खराड़ी, जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर कमलेश मुवेल, एनएचएम की उपयंत्री कामनी मालवीय, सिविल अस्पताल आलोट के डॉ. रोहित चौधरी, डॉ. अब्दुल कादिर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में विकासखंड आलोट में ब्लड बैंक, डायलिसिस मशीन की स्थापना तथा 100 बिस्तरीय अस्पताल के प्रस्तावित करने हेतु निर्णय लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound