कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया

कलेक्टर ने पोषण ट्रैकर ऐप पर समय पर प्रविष्टि के दिए निर्देश

रतलाम । जिले में दस्तक अभियान का आयोजन 14 जुलाई से 31 अगस्त तक किया जा रहा है कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने बाल चिकित्सालय स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंचकर उन्होंने केंद्र में भर्ती कुपोषित बच्चों के हाल-चाल जाने। कलेक्टर ने दस्तक अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता के माध्यम से मैदानी क्षेत्र में भ्रमण कर कुपोषित बच्चों की पहचान कर पोषण पुनर्वास केंद्र पर भर्ती करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पोषण पुनर्वास केंद्र से डिस्चार्ज होने के बाद भी बच्चों को निरंतर फॉलो किया जाए। 0 से 5 वर्ष आयु के सभी बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीयन करने के लिए कहा। कलेक्टर ने अभियान की प्रगति के संबंध में बच्चों के टीकाकरण की स्थिति, बच्चों के टीकाकरण कार्ड का भी संज्ञान लिया। उन्होंने ग्लोबल व्हील फाउंडेशन के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा एएनएम को माताओ को पोषण आहार संबंधी परामर्श प्रदान करने के लिए कहा। निरीक्षण के समय उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग को आपसी समन्वय आधार पर पोषण ट्रैकर एप पर आवश्यक प्रविष्टि करने के निर्देश दिए। भ्रमण के समय सिविल सर्जन डॉ. ए पी सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री सुभाष जैन, बाल चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. आर सी डामोर, सहायक अस्पताल प्रबंधक डॉ. शिवम श्रीवास्तव, परियोजना अधिकारी श्रीमती चेतना गहलोत, सुपरवाइजर श्रीमती हेमलता , जिला मीडिया अधिकारी श्रीमती सरला वर्मा, आशीष चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound