पूज्य सुधासागरजी महाराज का मक्सी तीर्थ में प्रथम बार संसघ का मंगल प्रवेश हुआ

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक अनियतविहारी शिष्य, जगत पूज्य, तीर्थ चक्रवर्ती, मुनिपुंगव, निर्यापक पूज्य श्री 108 सुधासागर जी महामुनिराज ससंघ का प्रथम बार मक्सी तीर्थ पर भव्य मंगल प्रवेश दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन एवं रिजनं ग्रुप के तत्वावधान में फेडरेशन के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि गुरुदेव के इंदौर की ओर बढ़ते चरणों के मार्ग में आज 17 जुलाई 2026 को प्रातः 7:30 बजे श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र श्री मक्सी पार्श्वनाथ पर मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ ।
दद्दू ने कहा कि इस पावन अवसर पर जगत पुज्य गुरुदेव की मंगल देशना के साथ ही चित्र अनावरण,दीप प्रज्वलन क्षेत्र के न्यासी श्रीमती पुष्पा कासलीवाल अमित कासलीवाल मनोहर झांझरी बाहुबली पांड्या, कीर्ति पांड्या कमलेश कासलीवाल राकेश विनायका आनंद नवीन गोधा ने किया क्षेत्र पर ध्वजारोहण विजय पाटोदी ने किया क्षेत्र पर प्रथम अभिषेक, शांतिधारा करने का परम सो भाग्य श्रीमती पुष्पा प्रदीप कासलीवाल अमित कासलीवाल आदित्य कासलीवाल परिवार ने सोभाग्य प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य किया
परम पूज्य राष्ट्र संत मुनि श्री सुधा सागर जी के पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट करने का सो भाग्य हर्ष तृप्ति जैन ने किया फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, इंदौर रीजन अध्यक्ष प्रदीप चौधरी संजय पापड़ीवाल सजयं अहिंसा रितेश पाटनी वितुल अजमेरा भुपेंद्र जैन विपुल बाझलं आदि पदाधिकारियों सहित इंदौर, उज्जैन,देवास आदि जगहों से समाज श्रेष्ठी उपस्थित हुए। सभा का संचालन अर्पित वाणी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound