
रतलाम 17 जुलाई । महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम शहरी गरीबी उपषमन विभाग (सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ) की बैठक समिति प्रभारी रामूभाई डाबी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
आयोजित बैठक में अनुशंसा की गई कि वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग आदि पेंशन योजना के ऐसे हितग्राही जिन्हे कुछ माह से पेंशन नहीं मिल रही है उन्हे शीघ्र पेंशन दिलाये जाने हेतु संबंधित विभाग को पत्र प्रेषित कर कार्यवाही सुनिश्चित् करें ताकि पेंशन धारकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
आयोजित बैठक में समिति प्रभारी रामूभाई डाबी के अलावा समिति सदस्य रणजीत टांक, धर्मेन्द्र रांका, करण कैथवास, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती आशा रावत, श्रीमती मीनाक्षी सेन समिति सचिव जितेन्द्र राठौर आदि उपस्थित थे।