स्वच्छता मित्रों को पीपीई किट के उपयोग व स्वास्थ्य सुरक्षा के संबंध में किया जागरूक

रतलाम 17 जुलाई । सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के तहत महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार वार्ड क्रमांक 17 ईश्वर नगर में स्वच्छता मित्रों को पीपीई किट के सुरक्षित उपयोग एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के संबंध में कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिक निगम की आईईसी टीम के सदस्य रामेश्वर परमार व रामप्रसाद गिरवाल द्वारा सफाई मित्रों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई किट) के महत्व एवं उसके सही एवं सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि सफाई कार्य के दौरान दस्ताने, मास्क, सुरक्षा जैकेट, गमबूट एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों का नियमित उपयोग करने से संक्रमण एवं दुर्घटनाओं के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
इस अवसर पर सफाई मित्रों को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound