शिवगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में 52 पाव देशी शराब, 50 बीयर जप्त, 5 प्रकरण दर्ज



रतलाम 17 जुलाई । कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री विकास मण्डलोई के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है।
इसी क्रम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 16 जुलाई को आबकारी उपनिरीक्षक श्री सचिन भास्करे ने वृत सैलाना अंतर्गत शिवगढ़ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होटल, ढाबों तथा किराना दुकानों की सघन जांच की। कार्रवाई के दौरान मधुबन ढाबा, निकिता किराना, राजपूताना ढाबा, पारगी ढाबा, देवश्री ढाबा सहित अन्य दुकानों की विधिवत तलाशी लेकर 52 पाव देशी प्लेन मदिरा, 40 केन बीयर तथा 10 बोतल प्रेसिडेंट बीयर जप्त की गई।
आबकारी विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए हैं। जप्त मदिरा की कुल कीमत लगभग 11 हजार 152 रुपये है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक पुष्पराज चौहान, प्रधान आरक्षक रामचरण पवार तथा नगर सैनिक नरेंद्र सिंह भाटी शामिल रहे।