किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

केंद्रीय एवं राज्य सरकार के पुतलों दहन किया

बड़ावदा (शिरीष सकलेचा)। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को खाद वितरण में टोकन व्यवस्था लागू की गई है। जो किसानों के लिए मुसीबत बन गई है।टोकन व्यवस्था से किसान कई परेशानियों से सामना कर रहे है। साथ खाद की भारी किल्लत भी है। इन्हीं किसान विरोधी नीतियों के विरोध में शनिवार को किसान कांग्रेस बड़ावदा के नेतृत्व में बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, तथा आलोट विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय के प्रतीकात्मक पुतलों का दहन कर सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया। पुतला दहन के दौरान मौजूद एएसआई शिव यादव पुतले छींनते देखे गए। काफी खींचतान चली, और कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक दिया।
प्रदर्शन में किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि किसानों को बिना किसी टोकन व्यवस्था की बाध्यता के समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। वक्ताओं ने कहा कि अन्नदाता को खाद के लिए घंटों कतारों में खड़ा करना और परेशान करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

ये थे मौजूद_
कार्यक्रम में राधेश्याम चौहान (प्रदेश महासचिव, किसान कांग्रेस, मध्य प्रदेश), गोपाल पाटीदार (ब्लॉक अध्यक्ष, किसान कांग्रेस), श्यामलाल मालवीय (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष), रशीद भाई पठान (उपाध्यक्ष, नगर परिषद बड़ावदा), विजय भट्ट (शहर कांग्रेस अध्यक्ष), डॉ. विकास भट्ट (सोशल मीडिया वॉरियर, जिला रतलाम, कांग्रेस) तथा श्री रवि सिसोदिया (सरपंच एवं जिला उपाध्यक्ष, युवक कांग्रेस), सरपंच गोविंद सिंह राठौड़,गिरधारी लाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound