चातुर्मास में हमें उदारता रखते रोज हमें 1 घंटा गुरु भगवंत को देना है : महासाध्वी प्रफुल्ला श्री जी

आराधना मय चातुर्मास हेतु महासाध्वी प्रफुल्ला म.सा. आदि ठाना-5 का हुआ भव्य मंगल प्रवेश

रतलाम 19 जुलाई। यह जमाना 5G का है । जिसमें पहला G है गुरु, गुरुनी भगवंत चातुर्मास के लिए आए है । दूसरा G है  जेनरस उदारता इस चातुर्मास में हमें उदारता रखना है । तीसरा G है गिव एंड टेक – हम आपको जिनवाणी देंगे आप हमे टाइम देना आपको हमे इस चातुर्मास में केवल 5 दिन देना है 5 दिन में 120 घण्टे होते है, मतलब आपको इन चार महीनों में केवल एक घंटा रोज देना है । चौथा G है गोल सेट : आपको इस चातुर्मास में अपने गोल सेट करना है एक सामयिक करते हो हो तो दो सामयिक का गोल सेट करो। पाँचवा G है गुरु ब्लेस अपान द लाईफ: आपके जीवन पर गुरु का आशीर्वाद बना रहे । उक्त विचार महासाध्वी प्रफुल्ला श्री म सा ने मंगल प्रवेश के पश्चात् नीमचौक जैन स्थानक पर आयोजित धर्मसभा को सम्बोधित करते हूए व्यक्त किए।
धर्मसभा को सम्बोधित करते हूए द्वि शतावधानी महती श्री  मासा ने फ़रमाया की यह चातुर्मास हमें कनेक्शन करवाने आया है गुरु से कनेक्शन करना है और इस चातुर्मास में करेक्शन करना है अपनी गलतियों को करेक्ट करना है । गुरु से कनेक्शन करते हुए अपनी गलतियों को करेक्ट करना ही इस चातुर्मास में हमारा लक्ष्य होता है।
उक्त जानकारी देते श्रीसंघ मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना ने बताया की महासतिया वृंद का रतलाम नगर मे चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश प्रातः 9 बजे संघ के वरिष्ठ मिट्ठूलाल खेमसरा के निवास स्थान से से प्रारम्भ होते नगर के प्रमुख मार्गो से होते हूए नीम चौक जैन स्थानक पर धर्म सभा मे परिवर्तित हुआ । इस अवसर पर प्रमुख समाज जन उपस्थित थे जो भगवान महावीर और जैन दिवाकर जी के नारो से मंगल प्रवेश को मंगलमय बना रहे थे।
श्रीसंघ अध्यक्ष अजय खमेसरा ने स्वागत भाषण देते हुए चातुर्मास की रूप रेखा प्रस्तुत की । संघ गौरव महेंद्र बोथरा ने बताया की किस तरह हमे यह अमूल्य चातुर्मास प्राप्त हुआ। युवा अध्यक्ष आशीष कटारिया ने युवा मंडल की और से चातुर्मास सफल बनाने में सम्पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन श्री संघ को एवं महासती जी को दिया. धर्म सभा मे स्वागत गीत रक्षिता पटवा, बहू मंडल रीना गांधी एवं साथीगण, पिस्ता कटारिया, सुशीला बाफना, मंजू वोरा ने भी स्वागत गीत प्रस्तुत किए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound