प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री प्रवीण सोनी ने प्राधिकरण कार्यालय में पौधारोपण के साथ मनाया जन्म दिवस

आमजन का जीवन के विशेष अवसरों पर पौधारोपण करने का आह्वान किया

रतलाम 21 जुलाई । रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री प्रवीण सोनी ने आज अपना जन्मदिवस प्राधिकरण कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर मनाया । इसी के साथ उन्होंने जन सामान्य का भी आह्वान किया कि वे जीवन के विशेष अवसरों को प्रकृति के साथ जोड़ें और पौधारोपण को इन अवसरों का अनिवार्य अंग बनाएं ।
प्राधिकरण कार्यालय में हुए जन्म दिवस के आयोजन पर अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल ने भोपाल प्रवास पर होने के कारण उपाध्यक्ष श्री सोनी को दूरभाष पर अपनी शुभकामनाएं दीं एवं इस विशेष अवसर पर प्रकृति सेवा करने की उनकी भावना की सराहना की । इसी अवसर पर प्राधिकरण संचालक मंडल की सदस्या श्रीमती किरण महावर ने भी कुछ समय पूर्व निकले उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया ।
जन्मदिवस आयोजन में अग्रणी भूमिका निभा रहे प्राधिकरण के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री गोविंद काकानी ने बताया कि प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय शर्मा एवं प्राधिकरण के समस्त कर्मचारी गण ने इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री सोनी का शॉल – श्रीफल से सम्मान के साथ उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । राज्य शासन द्वारा कर्मचारी हितैषी नीति अपनाये जाने के तहत शासकीय कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया तेजी से क्रियान्वित की जा रही है, इसी के अंतर्गत प्राधिकरण के उपयंत्री श्री भावेश पाटील एवं लिपिक श्री राजेश उपाध्याय की भी पदोन्नति हुई है, उपाध्यक्षद्वय श्री काकानी, श्री सोनी एवं समस्त पदाधिकारी गण ने राज्य शासन को कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील रुख अपनाने हेतु धन्यवाद प्रेषित किया एवं पदोन्नति कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं । जन्मदिवस आयोजन के इस अवसर पर प्राधिकरण के कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित थे एवं सभी ने उत्साह पूर्वक उपाध्यक्ष श्री सोनी का स्वागत- सम्मान किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound