
रतलाम । सरस्वती शिशु मंदिर, काटजू नगर, रतलाम में बालिका शिक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बालिका शिक्षा की क्षेत्रीय संयोजिका श्रीमती सुनीता पांडे व बालिका शिक्षा जिला संयोजिका श्रीमती नीता रावल ने छात्राओं को बालिका शिक्षा की अवधारणा, वर्तमान समय में उसकी आवश्यकता एवं महत्व पर मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर अतिथियों को विद्या भारती मालवा प्रांत के प्रादेशिक सचिव श्री गोपाल काकानी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री रशेष राठौर, सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष श्री सुनील लाठी, सचिव श्री शैलेंद्र सुरेका, श्री जवाहर चौधरी एवं बालिका शिक्षा प्रमुख श्रीमती प्रतिमा सिंह ने सम्मानित किया ।