इंदौर बना तीर्थ: 2026 चातुर्मास में विराजेंगे राष्ट्रसंत सुधासागर जी महाराज

  • छत्रपति नगर स्थित आदिनाथ जिनालय, दालाल बाग में होगा वर्षायोग

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । सर सेठ हुकुमचंद जी एवं लोकमाता देवी अहिल्याबाई की धर्म नगरी इंदौर के लिए ऐतिहासिक एवं परम सौभाग्य का क्षण आया है।
परम वंदनीय, राष्ट्र संत, तीर्थचक्रवर्ती, निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव 108 श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ* का वर्ष 2026 का पावन वर्षायोग चातुर्मास तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय, छत्रपति नगर स्थित दालाल बाग, इंदौर (म.प्र.) में होना सुनिश्चित हुआ है।यह जानकारी धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने देते हुए इस घोषणा को इंदौर नगरी के लिए अत्यंत गौरव, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक सौभाग्य का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरुदेव के चातुर्मास से इंदौर की धरा धन्य होगी। यहाँ की हवाओं में धर्म की सुगंध बहेगी और श्रद्धालुओं को आत्मकल्याण का अनुपम मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भारत वर्षीय जैन समाज से आह्वान करते हुए
दद्दू ने समस्त धर्मप्रेमी समाजजनों से विनम्र अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरुदेव के मंगल सान्निध्य, दिव्य प्रवचनों एवं आत्मकल्याणकारी मार्गदर्शन का लाभ अर्जित करें।
उन्होंने कहा कि जब ऐसे तपस्वी संत किसी नगरी में विराजते हैं तो वह स्थान स्वयं तीर्थ बन जाता है। गुरुवर के चरण जहाँ पड़ते हैं, वहाँ धर्म की गंगा प्रवाहित होती है। यह चातुर्मास इंदौर के लिए केवल आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, संयम और धर्मप्रभावना का महापर्व होगा, जिसकी गूंज वर्षों तक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound