ग्रीन रतलाम बनाने हेतु प्रत्येक नागरिक को करना होगा पौधा रोपण – महापौर प्रहलाद पटेल

  • उंकाला रोड़ डिवाईडर पर हुआ वृहृद पौधा रोपण
  • महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण

रतलाम । रतलाम नगर को ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम बनाने हेतु अमृत हरित अभियान के तहत इस वर्षा ऋतु में वृहृद पौधा रोपण किया जा रहा है जिसके तहत महापौर प्रहलाद पटेल ने उंकाला रोड डिवाईडर पर महापौर प्रहलाद पटेल ने महापौर परिषद सदस्य दिलीप गांधी, पार्षद परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, नव नियुक्त एल्डरमेन नारायण सांकला व नागरिकों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण कर उन्हे सहेजने का संकल्प नागरिकांे को दिलाया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रीन रतलाम बनाने के लिये रतलाम नगर के प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा रोपकर उसका पालन पोषण 4 से 5 वर्षो तक अनिवार्य रूप से करें। रोपे गये पौधे आने वाले समय में पेड़ बनकर हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन तो देंगे ही साथ ही पर्यावरण में ओर अधिक सुधार होगा।
पौधा रोपण के अवसर पर गणमान्य नागरिक, प्रभारी अधिकारी उद्यान अनिल पारा, उद्यान पर्यवेक्षक अनिल धाकड़ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound