
रतलाम । कस्तुरबा नगर उपाश्रय में परमपूज्य आगमोद्वरक साध्वीजी रत्नज्योतिश्रीजी महारासाहब की शिष्या परमपूज्य साध्वीजी अक्षय ज्योति श्रीजी महाराज साहेब का प्रवेश हुआ। समाजसेवी अमित कोठारी ने बताया कि आपश्री के प्रवचन प्रात: 9.30-10.30 रखे गये, जिसमें बड़ी संख्या मे धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने लाभ लिया। अपने प्रवचनों मे साध्वी महाराज ने बताया कि बड़े ही मुश्किल से हमे मानव जन्म मिला है और उससे भी मुश्किल से हमे जैन उच्च कुल में जन्म मिला हैं। तो हमे अपनी वाणी, व्यवहार और विचार से इस जन्म को सार्थक बनाना है।
कल साध्वीजी श्री बिब्रोड जैन तीर्थ रहेंगे। उसके पश्चात 27.7.26 को आपका शिवगढ़ की पुण्य धरा पर चातुर्मास हेतु प्रवेश होगा। इस दौरान ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष बाबूलाल जी सियाल, राजेंद्र कोठारी,कनकमल जैन, अशोक कोठारी, अजय गर्ग,लोकेश भंडारी,मनोज जैन, अनिल नवलखा,सुशील सियाल, राजेश कोठारी,मेहुल कोठारी, सौरभ कोठारी, उपस्थित रहे।