मध्यप्रदेश के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए सीईओ, भारत वर्षीय जैन समाज हर्षित

इंदौर,/ भोपाल (राजेश जैन दद्दू) । धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मध्यप्रदेश के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग का नए सीईओ नियुक्त किया है। 24 जुलाई को केंद्र सरकार ने यह जारी की नियुक्ति की है आप के मनोनयन से जैन राजनैतिक चेतना मंच, राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ, विश्व जैन संगठन एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन एवं भारत वर्षीय जैन समाज एवं समाज के वरिष्ठ डॉ जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के अध्यक्ष राकेश गोहिल, विश्व जैन संगठन के मंयक जैन , जैन राजनीतिक चेतना मंच के सुभाष काला , हंसमुख गांधी, टीके वेद डीके जैन डीएसपी, आनंद नवीन गोधा अध्यक्ष दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद, सुशील पांड्या एवं श्रीमती पुष्पा कासलीवाल, श्रीमती मुक्ता जैन, श्रीमती रेखा जैन श्रीफल आदि बंधाई प्रेषित की ।
दद्दू ने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को केंद्र सरकार ने 24 जुलाई 2026 को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी CEO नियुक्त किया है। क्रेन्द्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
श्री जैन मध्यप्रदेश कैडर के 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं। उन्होंने प्रदेश में मुख्य सचिव के रूप में कार्य करते हुए सुशासन, औद्योगिक विकास, अधोसंरचना और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को नई गति दी। नीति आयोग देश की सर्वोच्च नीति निर्धारण संस्था है, जो केंद्र और राज्य सरकारों को विकास नीतियों पर मार्गदर्शन देती है। ऐसे महत्वपूर्ण पद पर मध्यप्रदेश के अधिकारी की नियुक्ति से प्रदेश का गौरव बढ़ा है। भारत वर्षीय जैन समाज ने कहा कि श्री जैन की कार्यक्षमता, अनुभव और प्रशासनिक कुशलता से नीति आयोग को नई दिशा मिलेगी और देश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
भारत वर्षीय जैन समाज ने कामना की कि श्री अनुराग जैन इस नई जिम्मेदारी में देश और प्रदेश का नाम और रोशन करेंगे।

कौन हैं अनुराग जैन?
1989 बैच के IAS अधिकारी श्री अनुराग जैन मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव रह चुके हैं। अब वे देश की नीति निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound