उत्कृष्ट शिक्षा ग्रहण कर  अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण करें – दिनेश शर्मा

  • महर्षि श्रृंगी ऋषि विद्यालय में कंप्यूटर लैब का हुआ उद्घाटन
  • विद्यालय की प्रतिभाओं का अतिथियों द्वारा सम्मान

रतलाम । आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में शिक्षा संसाधनों की अत्यंत आवश्यकता होती है उत्कृष्ट और उपयोगी संसाधनों के अभाव में प्रतिभावान विद्यार्थी उत्कृष्ट शिक्षा पाने में असमर्थ हो जाते हैं ऐसे में विद्यालय प्रबंधकों के द्वारा उनके उज्जवल भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षा के आधुनिक संसाधनों को उपलब्ध कराना छात्रों के भविष्य निर्माण की दिशा में बेहतर कदम है।
उपरोक्त विचार ब्राह्मणवास स्थित महर्षि श्रृंगी ऋषि विद्यालय मैं कंप्यूटर लैब के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष शिक्षाविद दिनेश शर्मा ने व्यक्त किए । आपने कहा कि वर्तमान दौर नवीन प्रयोगो का दौर है पल-प्रतिपल दुनिया बदल रही है विशेष कर शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां और नई चुनौतियां भी सामने प्रकट हुई है । विद्यार्थियों के लिए नए अवसर विज्ञान के क्षेत्र में हो कंप्यूटर के क्षेत्र में हो उनके लिए बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं । ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि हम उनके आकांक्षाओं को पूरा करें उनके लिए बेहतर शिक्षण व्यवस्था का समुचित प्रबंध करें। आपने छात्रों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता के अरमानों को परिश्रम और पराक्रम से पूर्ण करें, कड़ी मेहनत सफलता की पहली कुंजी है, माता-पिता आप को जन्म देते हैं, शिक्षक मार्गदर्शन देते हैं लेकिन आपका भविष्य आपको खुद निर्माण करना पड़ता है । सफल व्यक्तियों से नियमित प्रेरणा ले और अपने अध्ययन के मार्ग से कभी विचलित ना हो सफलता और आपकी मंजिल आपको अवश्य प्राप्त होगी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं।
सनातन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने कहा कि विद्यार्थियों की सुख सुविधाओं का ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है। विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए श्री पुरोहित ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सतीश त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक संसाधनों के प्रति समिति प्रतिबद्ध है उत्कृष्ट और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर समिति और शिक्षकों का विशेष प्रयास रहता है यही कारण है कि विद्यालय के बच्चे निरंतर सफलता का रिकॉर्ड बना रहे हैं । श्री बालकृष्ण त्रिपाठी सिखवाल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अशोक पडया, सचिव महेश व्यास, अरुण त्रिपाठी मंचासीन थे। कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत प्रतिभाशाली एवं वर्ष 25-26 में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विद्यार्थी सहित शिक्षक परिवार एवं अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound