
इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । धर्म नगरी इंदौर का पुण्य प्रबल हुआ, सौभाग्य जाग उठा। वर्षों की प्रतिक्षा के बाद इंदौर नगर को निर्यापक मुनि तीर्थ रक्षक सुधा सागर जी महामुनि राज संसघ का पावन सान्निध्य प्राप्त होने जा रहा है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि निर्यापक मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज ससंघ* का वर्ष 2026 का चातुर्मास इंदौर स्थित तीर्थ स्वरूप श्री आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर दलालबाग एरोड्रम रोड में संपन्न होगा। यह समाचार मिलते ही इंदौर ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश एवं देशभर के जैन समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
राष्ट्र संत श्री सुधा सागर जी का भव्य मंगलमय एवं ऐतिहासिक नगर प्रवेश एवं मंगल अगवानी रविवार, 26 जुलाई 2026 को प्रातः 7 बजे बड़े गणपति से प्रारंभ होकर मल्हारगंज, राजबाड़ा, नरसिंह बजार ,मालंगज, महेश नगर, बड़ा गणपति होते हुए दलालबाग छत्रपति तक होगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
गुरु देव श्री की अगवानी के लिए पूरे देश से विभिन्न राज्यों से एवं राजधानी भोपाल, जबलपुर , सागर, ललितपुर, अशोक नगर,गुना, उज्जैन देवास सहित राजस्थान के जयपुर,कोटा, अजमेर, किशनगढ़,सहित अनेक नगरों एवं महानगरों से श्रद्धालु अगवानी में सम्मिलित होंगे बड़ी संख्या में इंदौर पहुँचेंगे। संपूर्ण मध्यप्रदेश में इस आयोजन को लेकर उत्साह और श्रद्धा का वातावरण है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के केबीनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, इंदौर के लोकप्रिय सांसद श्री शंकर लालवानी, क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला,गोलु शुक्ला, महेंद्र हार्डिया,मधु वर्मा महापौर पुष्पमित्र भार्गव सहित अनेक मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक भी गुरुवर की अगवानी के साक्षी बनेंगे।
सकल दिगम्बर जैन समाज धर्म प्रभावना समिति के सपना मनीष गोधा, रानी अशोक डोसी, दीपिका आकाश कोल, तृप्ति हर्ष जैन, आनंद नवीन गोधा, धर्मेन्द्र जैन सिनकेम विजय पाटोदी, अक्षय कासलीवाल राहुल जैन स्पोर्ट्स राजेश जैन दद्दू ने कहा था कि उनका संकल्प था परम पूज्य गुरुदेव श्री सुधासागर समय सागर जी महाराज को इंदौर लाना है।
सभी श्रद्धालुओं , समाज श्रेष्ठीयो, समस्त सोशल ग्रुप, समस्त मंदिर ट्रस्ट कमेटी, समस्त महिला परिषद्, संगठन, मंडल एवं युवा मंडल एवं सभी गुरु भक्ततो से विनम्र आग्रह है कि रविवार, 26 जुलाई 2026 को प्रातः 7 बजे बड़े गणपति चोराहार से प्रारंभ होकर छत्रपति नगर स्थित दलाल बाग पहुंचेगी वहां पर गुरु देव की मंगल देशना होगी । इस ऐतिहासिक अगवानी में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें।
“*आ रहे हैं पिच्छी कमंडलधारी… करो मंगल अगवानी ।