खेड़ापति हनुमान मंदिर में अखंड रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ

रतलाम। चातुर्मास के पावन अवसर पर सगोद रोड स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूज्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 आनन्द गिरि जी महाराज के पावन सान्निध्य में अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन श्री रामचंद्र नागर एवं खेड़ापति हनुमान संस्था के तत्वावधान में विधिवत प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर पूज्य महाराज श्री ने कहा कि चातुर्मास साधना, भजन , पूजन , दान , पुण्य ,भक्ति एवं आत्मचिंतन का श्रेष्ठ काल है। इस अवधि में रामायण पाठ, भजन-कीर्तन, पूजन, सत्संग, जप, तप, स्वाध्याय एवं संत सेवा का विशेष महत्व है। उन्होंने श्रद्धालुओं से इन चार महीनों में धर्म एवं सेवा से जुड़कर अपने जीवन को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाने का आह्वान किया।
चातुर्मास के दौरान मंदिर में आगामी चार माह तक नियमित रूप से भजन, पूजन, रामायण पाठ, सत्संग एवं संत सेवा के विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर श्रीराम भक्ति का लाभ प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound