जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा

झुमरीतिलैया। जैन संत चर्या शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रवभाव एवं अध्यात्म योगी शिष्य मुनि श्री 108 सुयस सागर जी मुनीराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश 26 जुलाई को धर्म नगरी झुमरीतिलैया में हो रहा है ज्ञात हो कि पूज्य मुनि राउरकेला उड़ीसा से मंगल विहार करते हुए लगभग 25 दिनों में 800 किलोमीटर पैदल चलकर झुमरीतिलैया शहर के मुख्य प्रवेश द्वार गोमों जिमखाना में 25 जुलाई को हुवा।जहाँ रात्रि विश्राम करेंगे। जिमखाना में ही पूज्य गुरुदेव का बहु चर्तित कार्यक्रम णमोकार चालीसा होगा इस कार्यक्रम में झुमरी तिलैया से सैकड़ो गुरु भक्त शामिल होकर धर्म लाभ लेंगे । साथ ही आज दिनांक 26 जुलाई को सुबह 5:00 बजे मंगल विहार कर 7:00 बजे धर्म नगरी में मंगल प्रवेश होगा ।शहर में कई तोरण द्वार पर जैनेतर समाज , अग्रवाल समाज , माहेश्वरी समाज , मारवाड़ी समाज, पंजाबी समाज , माहुरी समाज , मारबाड़ी युवा मंच , रोटरी क्लब के द्वारा गुरु जी का किया जायेगा भव्य पाद प्रक्षालन पूरा नगर एवं डॉक्टर गली रंगोली और रेप पर पड़ेगे गुरु चरण मंदिर के बगल में भव्य पंडाल बनाई गई है जहां पर मंगल उदबोधन होगा ।रास्ते में मिलट्री गाड़ी अनेक प्रकार गाजे बाजे तथा छोटे छोटे बच्चों के साथ समाज के सैकड़ो लोग साथ चलेंगे शहर के मुख्य द्वार पर समाज के जैन समाज के पदाधिकारीगण,जैन महिला समाज के पदाधिकारी,विरागोदय वर्षायोग 2026 के मार्ग निर्देशक, सभी संयोजक, उप संयोजकगण,जैन युवक समिति के सभी सदस्य गण पाद प्रक्षालन और मंगल दीप जलाकर गुरुदेव की अगवानी करेंगे।शहर में नगर भर्मण कर बड़े मंदिर जी पहुंचेंगे रास्ते में सेकड़ो लोगों के द्वारा चरणों का प्रक्षालन किया जाएगा जो यह एक अद्भुत दृश्य होगा,इस दृश्य को देखने के लिए बाहर शहरो से भी भक्तगण पधार रहे है। यह प्रवेश झुमरी तिलैया में एक नया इतिहास लिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound