
रतलाम 25 जुलाई । जैन जगत के प्रथम दादा गुरुदेव, एकावतारी, चौरासीगच्छ श्रंगारहार , जंगम युगप्रधान , भट्टारक, एक लाख तीस हजार नूतन जैन निर्माता 1008 श्री जिनदत्तसूरि जी महाराजा की 872 वीं स्वर्गारोहण तिथि के पावन अवसर पर आज 25 जुलाई शनिवार को खरतरगच्छ युवा संघ, रतलाम के तत्वावधान में त्रिवेणी रोड गोशाला ( बकरा शाला) में जीवदया (गो सेवा) कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
जिसमें 3 गाड़ी हरी घास, पशु आहार एवं गुड़ के माध्यम से गो सेवा की गई।
जिसमें खरतरगच्छ युवा संघ के कपिल सुराणा , मिलन राखेचा , रौनक लालन ,
अमित नाहटा, राहुल छाजेड, मनीष लालन, आदर्श राखेचा, सौरभ श्रीमाल , गौरव लालन, रौनक कोठारी, भूपेंद्र पावेचा, शैलेन्द्र चोपड़ा, हार्दिक लालन, हर्ष लालन, अंकित संचेती, लवी संचेती, निलेश पावेचा, शुभम तातेड, गौरव चोरडिया, मधुर दासोंत, एवं बड़ी संख्या में गुरु भक्त उपस्थित थे।