
रतलाम। रतलाम यूनियन बैंक रिटायरीज एसोसिएशन पश्चिम मध्य प्रदेश द्वारा रजत जयंती समारोह जाल सभागृह इंदौर पर आयोजित किया गया । कार्यक्रम के अतिथि रवि किरण पवार महासचिव अखिल भारतीय रिटायरिज एसोसिएशन हिमांशु व्यास उप महाप्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर , शरबतचंद जैन महासचिव AIBRF द्वारा रजत जयंती स्मारिका का विमोचन किया गया। हीरक जयंती 75 वर्ष पूर्ण करने वाले सदस्यों का अमृत महोत्सव शॉल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया इस दौरान यूनियन बैंक रिटायरीज एसोसिएशन द्वारा 12 यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के नायको का अभिनंदन किया गया जिन्होंने उल्लेखनीय योगदान देकर समाज और बैंक संस्था का गौरव बढ़ाया जिसमे यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया रतलाम शाखा की रिटायर्ड सविता तिवारी को उल्लेखनीय कार्य हेतु महिला सशक्तिकरण “यूनियन रिटायरीज रतन ” से अलंकृत कर माला व दुपट्टा पहना कर प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। तिवारी की उपलब्धि पर नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है