रतलाम, 26 जुलाई। अहमदाबाद मंडल के अहमदाबाद–वीरमगांव रेलखंड में भारी वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। इसके परिणामस्वरूप रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट/ शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है :-
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार
है-
शॉर्ट टर्मिनेट/ शॉर्ट ओरिजिनेट ट्रेनें
(1) 26 जुलाई 2026 को इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 20936
इंदौर गांधीधाम एक्सप्रेस अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर शॉर्टटर्मिनेट होगी तथा अहमदाबाद – गांधीधाम स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी।
(2)27 जुलाई 2026 गांधीधाम से चलने वाली ट्रेन संख्या 20935 गांधीधाम- इंदौर एक्सप्रेस अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा गांधीधाम- अहमदाबाद स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी।
ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की नवीनतम जानकारी उपलब्ध है।