
इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । परम पूज्य मुनि तीर्थ चक्रवर्ती मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ के भव्य चातुर्मास का कलश स्थापना महामहोत्सव 30 जुलाई को गुरुवार को एवं 29 जुलाई बुधवार को सकल जैन समाज धर्म प्रभावना समिति के तत्वावधान में मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव, सकल जैन समाज में उल्लास धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि तीर्थ चक्रवर्ती श्रंमण संस्कृति के गोरव 108*परम पूज्य निर्यापक मुनि पुंगव 108 श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में आयोजित होने वाले वर्षायोग भव्य चातुर्मास के अंतर्गत मंगल कलश स्थापना महोत्सव का आयोजन गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
यह पावन आयोजन सुबह 8 बजे से दलाल बाग, छत्रपति नगर एरोड्रम रोड स्थित सकल जैन समाज धर्म प्रभावना समिति के अंतर्गत संपन्न होगा। कलश स्थापना के साथ ही चातुर्मास की विधिवत शुरुआत होगी, जिसमें गुरुदेव ससंघ विराजमान होकर धर्म, अध्यात्म और संयम की गंगा प्रवाहित करेंगे। दद्दू ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव 29 जुलाई बुधवार को चातुर्मास से पूर्व गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव अत्यंत श्रद्धा और हर्ष के साथ मनाया जाएगा। इस दिन श्रद्धालु गुरुदेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे और गुरु भक्ति में लीन होंगे।
सपरिवार सादर आमंत्रण
धर्म प्रभावना समिति के सपनामनीष गोधा आकाश कोल नवीन आनंद गोधा,हर्ष जैन अशोक डोसी, धर्मेन्द्र जैन अक्षय कासलीवाल राहुल जैन आदि पदाधिकारियों ने कहा कि इस पावन एवं मंगलमय अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज सहित समस्त धर्मप्रेमी , गुरुभक्त बंधुओं से सपरिवार सादर उपस्थित होने की विनती की । समिति ने कहा – “आइए, धर्म आराधना, गुरुभक्ति एवं पुण्य लाभ के इस दिव्य आयोजन में सहभागी बनकर अपने जीवन को धन्य बनाएं। आपकी गरिमामयी उपस्थिति ही इस आयोजन की शोभा है।” चातुर्मास काल में गुरुदेव के प्रवचन, तप-जप और धार्मिक अनुष्ठानों से इंदौर नगरी आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर होगी।
कार्यक्रम विवरण
गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव: 29 जुलाई 2026, बुधवार कलश स्थापना महोत्सव: 30 जुलाई 2026, गुरुवार, सुबह 8 बजे
स्थान: दलाल बाग, छत्रपति नगर, इंदौर – धर्म प्रभावना समिति इंदौर