


रतलाम 27 जुलाई । चार सुखों में एक सुख है सुलक्षणा नारी। जो एक पति व्रत निभाए वही सच्ची सुलक्षणा नारी है। हमारा देश शती और सुरमा का देश है। शती ही शूरवीरों को जन्म देती है और वही शूरवीर धर्म और गौ माता की रक्षा करते हैं। कायर भाग जाता है, वीर डटकर खड़ा रहता है। इसलिए नारी का सम्मान करो, तभी धर्म और संस्कार ओर गौ माता बचेंगे ।
उक्त उदगार स्थानीय अमर वाटिका संत रविदास चौराहे में आयोजित संगीतमय गौ कथा एवं दिव्य दरबार के सातवें दिवस पर गौ क्रांतिकारी संत श्री गौ शरणानंद जी सरस्वती के व्यक्त किए ।
संत श्री ने कहा कि हमारा भारत शती और सुरमा की भूमि है। यहां सीता जैसी शती हुईं और राम जैसे सुरमा हुए। यहां जीजाबाई जैसी माताएं हुईं और शिवाजी जैसे सपूत हुए। शती ही शूरवीरों को जन्म देती है। एक माँ के संस्कार ही तय करते हैं कि उसकी कोख से धर्म का रक्षक निकलेगा या कायर। शूरवीर वही है जो गौ माता की रक्षा करे, धर्म के लिए खड़ा हो। कायर तो विपत्ति आते ही पीठ दिखाकर भाग जाता है। इसलिए महिलाओं को सुलक्षणा बनाना चाहिए उन्हें अपने घर को मंदिर बनाना चाहिए क्योंकि महिलाओं से ही समाज सुधरता है और गौ माता भी सुरक्षित रहती है नारी का सम्मान होगा तभी राष्ट्र का उत्थान होगा।
संत श्री ने बताया कि रतलाम में चार महीने तक चातुर्मास के अवसर पर गो आराधना महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें रतलाम के सभी गौ भक्त ओर धर्मालु जन आमंत्रित है। कथा के दौरान फुलमंडी समिती वीर सावरकर हेल्थ क्लब विशाल हिंदू सेना के साथ कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी संत श्री का शाल श्रीफल से अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अथिति शहर कांग्रेस अध्यक्ष ओर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री शांतिलाल वर्मा युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री मयंक जाट भाजपा युवा मोर्चे के प्रदेश महामंत्री श्री विप्लव जैन के साथ साथ पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या महापौर परिषद के सदस्य विशाल शर्मा अनिता कटारा मंडल अध्यक्ष जलज शर्मा गौरव त्रिपाठी संजय शर्मा विजय उपाध्याय आयुष परिहार पार्षद आयुषी सांखला पूर्व पार्षद गोपाल सोलंकी अशोक देवड़ा वंदना पुरोहित प्रेमलता देवड़ा आदि अनेकों गौ भक्त उपस्थित थे। कथा विश्रांति उपरांत में गौमाता की आरती संपन्न हुई। संचालन सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पुरोहित ने किया।