रतलाम । पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं।
पश्चिम रेलवे रतलाम मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विस्तारित फेरों का विवरण निम्नानुसार है:
(1) ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल–कटिहार स्पेशल को 29 अगस्त, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09190 कटिहार–मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 1 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
(2) ट्रेन संख्या 09183 मुंबई सेंट्रल–बनारस स्पेशल को 30 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09184 बनारस–मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 2 अक्टूबर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
(3) ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद–दरभंगा स्पेशल को 11 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09466 दरभंगा–अहमदाबाद स्पेशल को 14 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
(4) ट्रेन संख्या 09111 वडोदरा–गोरखपुर स्पेशल को 28 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09112 गोरखपुर–वडोदरा स्पेशल को 30 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
(5) ट्रेन संख्या 09195 वडोदरा–मऊ स्पेशल को 26 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09196 मऊ–वडोदरा स्पेशल को 27 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
(6) ट्रेन संख्या 09025 वलसाड–दानापुर स्पेशल को 31 अगस्त, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09026 दानापुर–वलसाड स्पेशल को 1 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
(7) ट्रेन संख्या 09065 सूरत–छपरा स्पेशल को 29 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09066 छपरा–सूरत स्पेशल को 30 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
(8) ट्रेन संख्या 09151 उधना–मधुबनी स्पेशल को 11 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09152 मधुबनी–उधना स्पेशल को 11 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
(9) ट्रेन संख्या 09031 उधना–हसनपुर स्पेशल को 13 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09032 हसनपुर–उधना स्पेशल को 15 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
(10) ट्रेन संख्या 09119 प्रतापनगर–लालकुआँ स्पेशल को 27 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09120 लालकुआँ–प्रतापनगर स्पेशल को 28 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
ट्रेन के विस्तारित फेरों की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर प्रारंभ है। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं रेक संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।