श्री जैन दिवाकर कमला बहू मंडल ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रतलाम 27 जुलाई । पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की भावना को साकार करने के उद्देश्य से श्री जैन दिवाकर कमला बहू मंडल द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र के सामूहिक जाप और आराधना के साथ हुई। इसके पश्चात श्री जैन दिवाकर स्मारक प्रांगण में अत्यंत सौहार्दपूर्ण और उत्साहवर्धक वातावरण में पौधे रोपे गए।
इस अवसर पर कमला बहू मंडल की अध्यक्ष रीना गाँधी, मंत्री रितु कटारिया, कोषाध्यक्ष ज्योति पटवा, समता पितलिया, सचिव प्रविणा भटेवरा सहित मंडल की समस्त सदस्य उपस्थित रहीं। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया। मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण निर्मित करने की दिशा में एक आवश्यक कर्तव्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound