वर्षायोग 2026, हेतु भव्य मंगल प्रवेश 1 अगस्त शनिवार को

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) श्रमंण संस्कृति के महामहिम चर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के कुल गौरव मुनि श्री साध्यसागर जी संसघ का 1 अगस्त शनिवार को “विशुद्ध दौर इन्दौर वर्षायोग 2026” के अंतर्गत भव्य मंगल प्रवेश शोभा यात्रा वात्सल्य ऋषि मंत्र साधक मुनि श्री साध्यसागर जी महाराज ससंघ का चातुर्मास हेतु इंदौर नगर आगमन, शोभायात्रा का शुभारंभ लश्करी मंदिर गोरा कुंड मंदिर से मुनि श्री के साथ छुल्लक श्री 105 विनयनंदी महाराज का भी सानिध्य प्राप्त होगा।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि शोभायात्रा प्रातः 7:30 बजे लश्करी मंदिर, गोरा कुण्ड चौराहा, इंदौर से भव्य शोभायात्रा प्रारम्भ होगी। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई चातुर्मास स्थल 20 पंथी मंदिर मल्हारगंज पर पहुंचेगी, जहां विधि-विधान से मुनिसंघ की आगवानी की जाएगी।
आयोजकों ने बताया कि चातुर्मास काल में मुनि श्री साध्यसागर जी महाराज के प्रवचन, धर्म देशना और तप-आराधना से इंदौर नगरी आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर होगी। वर्षायोग समिति के धर्मेन्द्र पाटनी, राजेश पांड्या मनमोहन झांझरी, श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बीसपंथी मंदिर, मल्हारगंज, श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, मल्हारगंज, रामाशाह दिगंबर जैन मंदिर, मल्हारगंज मोदी जी की नसिया, इंदौर, गुरुभक्त विहर्ष सागर भक्त मंडल, कीर्ति वाणी बहु मंडल, पुलक जन चेतना मंच, सकल दिगंबर जैन समाज इंदौर ने सकल जैन समाज से अपील करते हुए कहा कि भव्य मंगल प्रवेश शोभा यात्रा में पधारकर अपने जीवन को धन्य कर धर्म लाभ प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound