रतलाम । नगर की साहित्यिक संस्था ‘अनुभूति’ के तत्वावधान में हरे भरे वातावरण में अष्टम पावस काव्य गोष्ठी का आयोजन दिनांक 6/9/2026 रविवार को प्रात: 11.30 बजे श्री तेजेश्वर महादेव मंदिर परिसर नई पानी की टंकी के सामने डोंगरे नगर रतलाम पर अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित की जावेगी । उल्लेखनीय है कि ‘अनुभूति’ संस्था द्वारा पूर्व में सात बार पावस काव्य गोष्ठी का परस्पर सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित कर चुकी है। पावस काव्य गोष्ठी में गीत कविता, गजल, की सुमधुर स्वर शब्दों के साथ काव्य वर्षा होगी ।
उक्त जानकारी संस्था अध्यक्ष डॉ. मोहन परमार, संरक्षक दिनेश कुमार जैन, ठा. रमणसिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष हरिशंकर भटनागर, अब्दुल सलाम खोकर, संयोजक मंडल के सदस्य श्रीमती इन्दु सिन्हा, श्रीमती छवि नीलिमा सिंह, शांतिलाल गोयल ‘शांतनु’ ने एक विज्ञप्ति में देते हुए साहित्यकारों से कार्यक्रम सफल बनाने का आग्रह किया है ।