जैन संत मुनि श्री 108 सुयस सागर मुनीराज के सानिध्य में चातुर्मास का ध्वजारोहण के साथ जैन मंदिर झुमरीतिलैया में मंगल कलश स्थापना की है

झुमरीतिलैया। आज जैन मंदिर में वीर शासन जयंती एवं ध्वजारोहण का कार्यक्रम बड़े ही भव्य रूप से जैन संत मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज के सानिध्य में संपन्न हुआ सर्वप्रथम आज प्रातः विशाल नगर शोभा यात्रा बैंड बाजे घोड़ा गाड़ी बग्गी के द्वारा निकाली गई महिलाएं अपने माथे पर मंगल कलश जैन ध्वज लेकर नगर यात्रा में शामिल हुई प्रतिष्ठाचार्य संजय भैया मुक्तगिरि एवं स्थानीय पंडित अभिषेक जैन शास्त्री के द्वारा ध्वजारोहण की विधि विधान से पूजा कराई गई विरागोदय वर्षा योग 2026 के संयोजक शैलेश छाबड़ा रौनक जैन कासलीवाल सिद्धांत जैन सेठी ने मंच संचालन किया ।
कोलकाता के सर्वेश दिनेश अखिलेश जैन पाटनी परिवार के द्वारा ध्वजारोहण एवं मंच उद्घाटन किया गया अखंड दीपक रतन मनी देवी सुरेंद्र जैन गुवाहाटी परिवार के द्वारा प्रज्वलित किया गया विरागोदय वर्षा योग कलश सौरभ सुधा जैन पाटौदी परिवार हजारीबाग, सम्यक दर्शन कलश बीना देवी गौरव कुमार जैन परिवार भाटापारा छत्तीसगढ़, सम्यक ज्ञान कलश सुयश एग्रो फार्म मनी भक्त परिवार तामसा,महाराष्ट्र परिवार, सम्यक चारित्र कलश राज जैन काला आतिश जैन काला परिवार तामसा महाराष्ट्र, विशुद्ध कलश सुशील जैन पाटनी हजारीबाग परिवार के द्वारा मंदिर में स्थापित किया गया ।
आज वीर शासन के पावन अवसर पर जैन संत मुनि श्री108 सुयश सागर जी मुनीराज ने अपने अमृतमय प्रवचन में कहा कि भगवान महावीर का शासन काल आज के शुभ दिन ही प्रारंभ हुआ था इसलिए पूरे विश्व में आज के दिन वीर शासन जयंती पर्व मनाया जाता है भगवान महावीर की प्रथम देशना उपदेश आज के दिन ही हुई थी हमें भगवान महावीर का दिव्य संदेश जियो और जीने दो के सिद्धांत से आगे बढ़ना है उनका मूल सिद्धांत सत्य अहिंसा ही पूरे विश्व को शांति अमन चैन के मार्ग पर ले जा सकता है ।
मुनि श्री 108 कौशल्य सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि गुरु के बिना ज्ञान अधूरा है गुरु ही सच्चे मार्ग के प्रकाशक हैं जैन समाज के पदाधिकारी उप मंत्री नरेंद्र जैन झाझरी कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन काला सहमंत्री राज जैन छाबड़ा ने आज के सफल कार्यक्रम के लिए वर्षा योग कमेटी के सभी संयोजक सहसंयोजक की प्रशंसा की और कहा कि उनका योगदान सराहनीय है । यह सभी जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार जैन अजमेरा, नवीन जैन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound