
रतलाम, 31 जुलाई। श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल के तत्वावधान में, वर्धमान तपोनिधि एवं जिनशासन प्रभाविका परम पूज्य प्रफुल्लाजी म. सा. आदि ठाणा-5 के पावन सानिध्य में, युवाओं एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु “सपनों से सफलता तक” विषय पर एक भव्य मोटिवेशनल एवं लीडरशिप सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।यह कार्यक्रम आगामी 2 अगस्त (रविवार) को दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक नीमचौक जैन स्थानक पर आयोजित होगा।
कार्यक्रम मे 15 से 49 वर्ष तक के पुरुषों (युवाओं एवं विद्यार्थियों) के लिए आयोजित इस विशेष सेमिनार में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया जाएगा: सफलता के प्रभावी सूत्र: जीवन में प्रगति करने के व्यावहारिक तरीके। नेतृत्व विकास (Leadership): व्यावहारिक गुणों का विकास और निर्णय लेने की क्षमता।आत्मविश्वास एवं सकारात्मकता: कठिन परिस्थितियों में सकारात्मक सोच का निर्माण। लक्ष्य निर्धारण: करियर और जीवन में लक्ष्य तय करना एवं उन्हें प्राप्त करने की ठोस रणनीति।व्यक्तित्व विकास: प्रभावशाली संवाद कला (Communication Skills) का विकास। इसके मुख्य वक्ता एवं अतिथि डॉ. (सी.ए.) आई. एम. सेठिया (अध्यक्ष – अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति), सह वक्ता: रमेश मेहता (अध्यक्ष – राष्ट्रीय जैन दिवाकर युवा संगठन), कमलेश दुग्गड़ (महामंत्री – राष्ट्रीय जैन दिवाकर युवा संगठन समिति) तथा आशीर्वाद दाता के रूप मे संघ रत्न इंदरमल जैन (वकील सा.) एवं संघ गौरव महेंद्र बोथरा उपस्तिथ रहेंगे।
इस कार्यक्रम का आयोजन श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, नीमचौक के विशेष सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम की जानकारी नवयुवक मंडल अध्यक्ष आशीष कटारिया, महामंत्री वीरेंद्र कटारिया, कोषाध्यक्ष अरिहंत बोराणा, तथा कार्यक्रम संयोजक प्रितेश कटारिया एवं विपिन कटारिया द्वारा दी गई।आयोजकों ने अधिक से अधिक युवाओं और विद्यार्थियों से समय पर उपस्थित होकर इस प्रेरणादायी अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।