महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना एनआरएलएम का मुख्य उद्देश्य – अक्षत पंवार

हसनपालिया में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के साथ विशेष बैठक आयोजित

पिपलौदा। ग्राम हसनपालिया में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के साथ विशेष बैठक का आयोजन किया गया। सहायक राज्य परियोजना प्रबंधक अक्षत पवार ने समूह की दीदियों को संबोधित किया। इस दौरान पवार ने कहा कि एनआरएलएम का मुख्य उद्देश्य हर घर से एक महिला को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। सीसीएल यानी सामुदायिक निवेश निधि का सही उपयोग कर आप अपनी आजीविका को बढ़ा सकती हैं। समूह की बचत, ऋण और आय आधारित गतिविधियों को नियमित रखें। साथ ही सभी सदस्यों की ई-केवाईसी और बैंक लिंकेज समय पर पूर्ण करें, तभी शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री सुरक्षा व जीवन ज्योति बीमा से जुड़ने के लिए किया प्रेरित

उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया। दीदियों द्वारा की जा रही पशुपालन, किराना, सिलाई जैसी गतिविधियों की सराहना करते हुए उन्हें और अधिक सक्रिय होने का आह्वान किया।

समूह की बैठकों को नियमित रखें और दस्तावेज पूरे रखें – परमार

इस अवसर पर विकासखंड प्रबंधक श्री आर.एस. परमार ने कहा कि “समूह की एकता और अनुशासन से ही हम शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफल बना सकते हैं। सभी दीदियां अपने समूह की बैठकों को नियमित रखें और दस्तावेज पूरे रखें। कार्यक्रम में जिला प्रबंधक वित्त जय प्रकाश चौहान, जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन अमर सिंह तोमर का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ इस अवसर पर सहायक विकासखंड प्रबंधक दीपक देवड़ा एवं संगीता गरवाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound