
इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज द्वारा रचित बहुचर्चित ग्रंथ वस्तुत्व महाकाव्य पर डॉ अनुपम जैन के निर्देशन में पीएचडी करने वाली इंदौर की विदुषी श्रीमती डॉ ममता अशोक खासगीवाला
ने अपना शोध ग्रंथ वस्तुत्व महाकाव्य में जैन दर्शन आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज को गुरु पूर्णिमा के दिन दिल्ली में भेंट किया।
इस अवसर पर दिगंबर जैन सभा ऋषभ विहार दिल्ली के पदाधिकारी एवं इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी आजाद कुमार जैन, डा जैनेंद्र जैन अशोक खांसगीवाला, हंसमुख गांधी नेमीचंद बड़कुल आदि गणमान्य उपस्थित थे।