
इंदौर (राजेश जैन दद्दू) अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गणितज्ञ एवं भारतीय इतिहास परिषद के उपाध्यक्ष डॉ अनुपम जैन इंदौर ने पेराडेनिया विश्वविद्यालय श्रीलंका के आमंत्रण पर प्राचीन भारतीय गणित पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया जहां आपने भारत की कतिपय अप्रकाशित पांडुलिपियों पर विस्तृत व्याख्यान दिया एवं लगभग एक दर्जन गणितीय पांडुलिपियों एवं उनकी विषय वस्तु पर प्रकाश डाला।
व्याख्यान संपन्न होने के बाद संपूर्ण सदन ने करतल ध्वनि के साथ उनका अभिवादन किया एवं आचार्य श्रीधर कृत त्रिशतिका के पूर्ण पाठ को सानुवाद प्रकाशित करने का दायित्व डॉक्टर जैन को प्रदान किया। 6 दिवसीय लंका प्रवास से भारत वापस आने पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कुलगुरु प्रोफेसर राकेश सिंघई,डाटा विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर गोविंद माहेश्वरी साथी प्राध्यापकों ने डॉ जैन का सम्मान करते हुए उन्हें बधाई दी।