चालीहा महोत्सव के तहत भगवान झूलेलाल को लगाया गया छप्पन भोग

रतलाम 31 जुलाई । श्री कालिका माता मंदिर परिसर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर सिंधु सेना श्री लाल सांई चालिहा महोत्सव समिति के द्वारा आयोजित में सिंधी समाज के सबसे बड़े और आस्था के महापर्व पूज्य चालिहा महोत्सव के तहत भगवान श्री झूलेलाल को छप्पन भोग लगाया गया । सिंधी समाज द्वारा भगवान श्री झूलेलाल को छप्पन भोग की सेवाएं अलग-अलग परिवारों द्वारा दी गई  । जिसके अंतर्गत समाज के अलग-  अलग परिवारों द्वारा अपने-अपने घरों से भोग लाकर छप्पन भोग लगाए गए। छप्पन भोग की सजावट राजाराम मोतियानी द्वारा की गई।  इसी कड़ी में बहिराणा साहिब का आयोजन का किया गया । जिसके अन्तर्गत बहिराणा साहिब की सेवाएं  मिर्चूमल केवलानी, रमेश केवलानी,   रविचंदन केवलानी तथा समस्त केवलानी परिवार द्वारा की गई । बहिराणा साहिब के आयोजन के तहत समाजजनों द्वारा भक्ति गीतों द्वारा भगवान झूलेलाल की स्तुति वंदना की गई । भजनों की प्रस्तुति विनोद छेतिया तथा श्रृंगार एवं आरती सेवा मनोहर पुजारी द्वारा एवं उपस्थित समाजजनों द्वारा की गई । कार्यक्रम में राम लालचंदानी, रमेश चोयथानी, मुरली अवतानी,  हाशु कल्याणी, रोहित बदलानी, महिला मंडल की नीता इसरानी, नेहा कल्याणी आदि सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने उपस्थितजनों ने धर्मलाभ लिया।