माधव सेवा समिति द्वारा 3 अगस्त को निकलेगी 11वीं भव्य कावड़ यात्रा

​रतलाम, 1 अगस्त। सावन के पवित्र माह के पावन अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माधव सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। समिति द्वारा अपने सफ़लतम 11वें वर्ष में प्रवेश कर रही यह यात्रा संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता सोनू यादव के नेतृत्व में निकाली जाएगी।
​कावड़ यात्रा के व्यवस्थापक माधव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष की यात्रा बेहद विशेष है। यात्रा के दौरान भारत की 5 प्रमुख पवित्र नदियों के जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक व पूजन-अर्चन किया जाएगा।
​यात्रा ​दिनांक 3 अगस्त, प्रातः 9:00 बजे: सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, धानमंडी (रतलाम) से प्रारभ होंगी जो विरुपाक्ष महादेव मंदिर, बिलपांक जाकर समापन होंगी। प्रातः ​धानमंडी स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से पूजन-अर्चन के साथ शुरू होकर यह कावड़ यात्रा बिलपांक स्थित ऐतिहासिक विरुपाक्ष महादेव मंदिर पहुंचेगी। जहाँ यात्रा संयोजक सोनू यादव एवं श्रद्धालुओं द्वारा भगवान भूतभावन भोलेनाथ का 5 नदियों के जल से भव्य अभिषेक किया जाएगा।​समिति ने शहर के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर यात्रा को भव्य बनाने एवं धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound