अनुनाद ने मोहम्मद रफ़ी को स्वरांजलि दी

रतलाम। शहर की सक्रिय संस्था ‘अनुनाद’ के सफलतम तीन वर्ष पूर्ण होने पर सदी के महागायक मोहम्मद रफी साहब को संगीतमय श्रद्धांजलि दी गई। संस्था ने स्वरांजलि का आयोजन किया जिसमें शहर के वरिष्ठ गायकों और उभरती प्रतिभाओं ने अपने सुरो का जादू बिखेरा। इसमे विशेष कर अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट गायक श्री गिरीश जी शर्मा, अयूब खान, ओमप्रकाश बागड़ी, अचल शुक्ला, डॉ. एस.एन. पडियार, जीतेन्द्र चौहान, संजय चौधरी, विनोद सोलंकी पवन परमार, प्रभाकांत उपाध्याय, जिलाधीश कार्यालय रीडर इरफान ख़ान, राहुल जौहर, अनिता सिंह थापा, अवनि उपाध्याय, आद्या तिवारी, परम जैन आदि ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र जी शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप व्यास, कार्यकारिणी सदस्य गणेश जी मिश्रा, श्री गिरीश जी शर्मा आदि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया ।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ एस.एन. पडियार ने किया ।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्री अजीत जैन ने शहर के समस्त संगीत प्रेमियो, जन प्रतिनिधियों समस्त इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया, शहर के समस्त संगीतकार, गायक, गायिका, साउंड ऑपरेटर, लाइट व्यवस्था, वीडियो ग्राफर, फोटो ग्राफर आदि का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound