मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव में

भोपाल (राजेश जैन दद्दू) । आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य महाश्रमण आचार्य श्री समय सागर महाराज की चरणो का पाद प्रक्षालन , श्रीफल भेंट कर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आशीर्वाद प्राप्त किया । धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में आचार्य श्री से राजधानी भोपाल में चातुर्मास हेतु निवेदन किया।
इस अवसर पर नवाचार आचार्य समय सागर महाराज ने कहा कि संसारी प्राणी प्रभु और गुरु के चरणों में आकर के चरणों में प्रार्थना करते हैं। 2016 में आचार्य विद्यासागर गुरुदेव का चातुर्मास हुआ था उस समय भी यही दृश्य था आज 2026 में वही नजारा आ रहा है। विद्यासागर गुरुदेव की परिकल्पनाओं से निर्मित पाषाण का जो मंदिर बन रहा है वह गुरुदेव की प्रेरणा और आशीर्वाद से यहां पर समाज निर्माण करा रही है पूर्ण करने के लिए एक दायित्व को स्वीकार किया है उसको देखने का अवसर हम लोगों को भी प्राप्त हुआ है। अहिंसा धर्म जैन अकेले जैनों का नहीं विश्व का धर्म है। जिसके मन में करुणा का भाव आता है वही सब अहिंसा के पुजारी है। आचार्य श्री ने भाग्योदय तीर्थ सागर का नाम लेकर कहा कि वहां पर चिकित्सा के माध्यम से लोगों की सेवाएं समाज के लोग कर रहे हैं। जबलपुर में पूर्णायु आयुर्वेदिक चिकित्सालय, प्रतिभास्थली स्कूल, हथकरघा, आदि के माध्यम से सर्व समाज के लोग कार्य कर रहे हैं। दद्दू ने कहा कि कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग एवं इंदौर उज्जैन सागर नागपुर ललितपुर विदिशा इटारसी आदि शहरो से बड़ी संख्या में देश भर के गुरु भक्त शामिल थे। कार्यक्रम का निर्देशन ब्रह्मचारी विनय भैया बंडा किया। सागर से भी सैकड़ो लोग इस कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को आचार्य श्री समय सागर महाराज ने आचार्य विद्यासागर महाराज के द्वारा लिखित महाकाव्य मूकमाटी भेंट की। मुख्यमंत्री ने आचार्य समय सागर जी महाराज संसघ को प्रदेश का राजकी अतिथि घोषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound