तेरापंथ युवक परिषद रतलाम द्वारा मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

मुनिश्री कोमलकुमार जी ने बच्चों को मंत्र दीक्षा दी व नवकार मंत्र का महत्व बताया

रतलाम । आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्य मुनिश्री कोमलकुमार जी ठाणा-2 के सान्निध्य में अभातेयुप के निर्देशन मे तेरापंथ युवक परिषद रतलाम द्वारा मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम मुनिश्री द्वारा नवकार मंत्र के सांगान से प्रारम्भ किया गया।
ज्ञानशाला के ज्ञानार्थीयो द्वारा प्रस्तुति कर मंत्र दीक्षा का महत्व बताया गया। ज्ञानशाला के छोटे छोटे बच्चो द्वारा बहुत ही मनमोहन गीत पर प्रस्तुति दी गयी। मुनिश्री कोमलकुमार जी ने अपने प्रेरणादायी उदबोधन मे लगभग 55 बच्चों को मंत्र दीक्षा दी व नवकार मंत्र का महत्व बताया व जीवन भर नशामुक्त रहने, सभी से मैत्री भाव रखने व कम से कम 27 नवकार मंत्र प्रतिदिन जप करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम मे सभी बच्चों को प्रोत्साहन रूप मे परिषद की ओर से पुरस्कृत व स्वल्पाहार करवाया गया। उपहार व स्वल्पाहार के प्रयोजक के रूप मे शांतिलाल जी झमकलाल जी कोठारी परिवार का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन मुनिश्री सिद्धार्थकुमार जी द्वारा व आभार उपाध्यक्ष अभिषेक मूणत ने किया।