डोसीगांव ईडब्ल्यूएस फ्लेट के 208 हितग्राही आवंटन राशि 1.80 लाख 4 अगस्त तक जमा करायें

रतलाम 2 अगस्त । प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 डोसीगांव में एएचपी घटक अंतर्गत 396 ईडब्ल्यूएस फ्लैट (1 बीएचके) वर्ष 2019-20 मे निर्मित किये गए। उक्त ईडब्ल्यूएस की प्रति इकाई लागत राशि रुपये 7.85 लाख है, जिसमे से 1.5 लाख (केंद्रांश) $ 1.5 लाख (राज्यांश)$ 2.85 लाख (निगम अंशदान)$ 2.00लाख (हितग्राही अंशदान) का निर्धारण किया गया।
शिवशंकर कॉलोनी एवं प्रकाश नगर स्लम बस्ती जो रेलवे की भूमि पर अतिक्रमणित कर बसी होने से उक्त बस्ती को प्रधानमंत्री आवास योजना डोसीगांव में पुनर्वसन हेतु चयन किया गया। जिसका सर्वे उपरांत 396 हितग्राहियों की सूची कलेक्टर महोदय से अनुमोदित की गई।
वर्ष 2020-21 में रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई जिससे उक्त बस्ती के रहवासियों द्वारा धरना प्रदर्शन आदि किया गया जिससे तत्कालीन कलेक्टर महोदय, आयुक्त महोदय एवं विधायक महोदय द्वारा रहवासियों को डोसी गांव में निर्मित आवास में शिफ्ट कराया गया तथा जिसमे सभी हितग्राहियों से मार्जिन मनी 10 प्रतिषत राशि रुपए 20000 जमा कराये गए (जिसमे से 10 हजार रुपये प्रति हितग्राही माननीय विधायक महोदय द्वारा फाउंडेशन से अनुकंपा के रूप में दिए गए) तथा सभी रहवासियों को हितग्राही अंशदान की शेष राशी रुपए 1.80 लाख जमा कराने हेतु शासन से अधिकृत पर पंजाब नेशनल बैंक से ऋण करने हेतु निर्देशित किया गया।
कुल 396 हितग्राहियों में से 166 हितग्राहियों द्वारा बैंक से लोन लिया गया 20 हितग्राही द्वारा एकमुश्त राशि जमा कराई गई तथा 208 हितग्राहियों द्वारा कोई लोन स्वीकृत नही कराया गया। 166 हितग्राहियों में से अधिकांश को समय पर किश्त जमा नही करने से बैंक में डिफाल्टर होने से खाते को एनपीए घोषित किया गया जिससे बैंक द्वारा अन्य का भी ऋण स्वीकृत नही किया जा रहा है।
इस प्रकार करीब 6 वर्ष से 208 अवैध कब्जाधरियो को आवास खाली करने से 6 बार सुचना पर जारी किए गए है। इनके द्वारा अवैध बिजली/पानी के कनेक्शन से निगम को पिछले 6 वर्षों से करीब 7-10 लाख की हानि हो रही है निगम द्वारा उक्त कनेक्शन विच्छेद किये जाने पर इनके द्वारा डायरेक्ट डच्म्ठ से कनेक्शन कर चोरी की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 31.7.26 को निगम द्वारा छटवीं बार नोटिस तामीली की कार्यवाही की गई जिसमें इनके द्वारा मौके पर विवाद कर पथराव, मारपीट, लाठियो से हमला एवं शासकीय वाहनों में तोड़फोड़ की गई। रहवासियों द्वारा अनावश्यक स्वयं को पीड़ित बताकर सहानुभूति प्राप्त करने का काम किया जा रहा इनके द्वारा उक्त आवास,बिजली,पानी सब मुफ्त में चाहे जाने की अनुचित मांग की जा रही है।
शेष 208 हितग्राही द्वारा दिनांक 5.8.26 तक शेष राशि 1.80 लाख जमा नही किये जाते है तो संबंधित अवैध कब्जाधारी से खाली करवाया जाकर संबंधित के विरुद्ध अमानत मैं खयानत का प्रकरण दर्ज करवाया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound