अगस्त माह राष्ट्र भक्ति का आगाज़ लिए बंदियों ने आनंद की अनुभूति की


रतलाम- सर्किल जेल रतलाम में आज श्री लक्ष्मण सिंह भदौरिया जेल अधीक्षक और श्री ब्रजेश मकवाने उप जेल अधीक्षक के मार्गदर्शन में समाजसेवी योगगुरु विशाल कुमार वर्मा के सहयोग से रतलाम नगर की प्रतिष्ठित संगीत संस्थानों में सिसोदिया सुर संगम ग्रुप के संयोजक विजेन्द्र सिंह सिसोदिया टीम द्वारा सुरमय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अगस्त माह देश के प्रति अपने मौलिक अधिकारों कर्तव्यों के प्रति समरसता का भाव लिए अपनी स्वतंत्रता का परिचायक हैं आज कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत के माध्यम से निरुद्ध कैदियों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं नवचेतना का संचार करना था।
शुभारंभ मंत्रोच्चारण के साथ दिप प्रज्वलन श्रीमती मनवीर सिसोदिया ने ओजपूर्ण देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर किया, जिसने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। इसी के साथ ही दिनेश भंवरिया ने अपने मधुर सेक्सोफोन वादन से ऐसा सुरमय समां बाँधा कि उपस्थित सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे।
इस अवसर की सबसे विशेष बात यह रही कि सर्किल जेल रतलाम के प्रतिभावान कैदियों ने भी मंच पर आकर अत्यंत मधुर एवं भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों और कलाकारों को भाव-विभोर कर दिया तथा यह संदेश दिया कि संगीत मनुष्य के जीवन में परिवर्तन और नई दिशा देने की अद्भुत शक्ति रखता है।
गीत संगीत के साथ ही बंदियों ने योग क्रियाओं द्वारा स्वास्थ्य लाभ लिया कार्यक्रम में जेल अधीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह भदोरिया स्वयं उपस्थित रहें उन्होंने इस अनूठे आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम निरुद्ध व्यक्तियों के मानसिक, भावनात्मक एवं सामाजिक पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मोतियों की मालाओं, स्मृति-चिन्ह एवं प्रशंसा-पत्र प्रदान मुख्य गायकों में मुख्य संयोजक विजेन्द्र सिंह सिसोदिया श्रीमती मनवीर सिसोदिया, हितेश व्यास, कुलदीप चौहान, देवेन्द्र सिंह तोमर, दिनेश भंवरिया, राकेश कुमार बोरिया, डाॅ प्रदीप कुमार जैन, शैलेन्द्र तिवारी, आशीष राठौर, विशाल कुमार वर्मा, ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया सफल संचालन कुलदीप चौहान द्वारा किया गया।
योग संगीत का समावेश लिए संवेदना और मानवता के संदेश से ओतप्रोत यह आयोजन सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया। कार्यक्रम ने यह सिद्ध किया कि संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मक परिवर्तन, आत्मविश्वास और नई उम्मीद जगाने वाली एक सशक्त साधना है।