रतलाम डे केयर सेंटर को सराहा

रतलाम । गोविंद काकानी संकल्प से समाधान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ राजेंद्र शुक्ल के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ जिसमें थैलेसीमिया मुक्त मध्य प्रदेश अभियान में अपना सहयोग देने के लिए थैलेसीमिया मुक्त मध्य प्रदेश जन जागरण समिति के मार्गदर्शक एवं काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने सहभागिता करते हुए थैलेसीमिया मुक्त बनाने में अनेक सुझाव दिए एवं रतलाम मेडिकल कॉलेज को नेट टेस्टिंग मशीन जिससे और अधिक रक्त की शुद्धता जांच के लिए उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य विभाग से मांग करी है। रतलाम विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोविंद काकानी ने अपने संबोधन में रतलाम डे केयर सेंटर मैं मिल रही थैलेसीमिया बच्चों को सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी बताई इन सभी सुविधाओं में मध्य मध्य प्रदेश शासन के लोकप्रिय मंत्री एवं रतलाम विधायक चैतन्य काश्यप के द्वारा दी जा रही सहायता, जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई स्वास्थ्य व्यवस्था आदि की प्रशंसा करते हुए थैलेसीमिया बच्चों के लिए शासन से मिल रही सुविधाओं की जानकारी दी। जिस पर सभी उपस्थित राष्ट्रीय स्तर दिल्ली से वरिष्ठ समाजसेवी अध्यक्ष थैलेसीमिया इंडिया दीपक चोपड़ा, सचिव श्रीमती शोभा तुली एवं राज्य शासन से प्रभारी डिप्टी डायरेक्टर डॉ रूबी खान, डॉ अशोक यादव मेडिकल कॉलेज इंदौर सहित अनेक प्रांत से पधारे अतिथियों ने करतल ध्वनि से प्रसन्नता व्यक्त करी। लगभग 6 घंटे चली कार्यशाला में थैलेसीमिया मुक्त मध्य प्रदेश जन जागरण समिति के मार्गदर्शक गोविंद काकानी के साथ अध्यक्ष विकास शुक्ला, संरक्षक सत्येंद्र राठौर, अजय कुमार घोष दादा, सरबजीत सिंह नारंग द्वारा वर्षों से थैलेसीमिया के लिए कार्य करते हुए अपने अनुभव से सदन को अवगत कराते हुए इसे रोकने में समिति का सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *