

जावरा (अभय सुराणा)। युवक महासंघ मध्यप्रदेश इकाई अध्यक्ष अनिल दसेड़ा जावरा महामंत्री विजय बोरा खंडवा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार नाहर बड़नगर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जैन तीर्थ मक्सी पर रविवार को अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ मध्यप्रदेश युवक महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी एवं प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के चेयरमैन एवं मुख्य अतिथि सुनील सिंघी (अहमदाबाद) की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन, जनगणना जागरूकता, व्यापार संवर्धन और समाजहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर कई अहम निर्णय लिए गए।
मुख्य अतिथि सुनील सिंघी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं, उसमें संगठन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि संगठन व्यक्ति को पहचान, अवसर और सेवा का मंच देता है। इसलिए प्रत्येक सदस्य को संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात करते हुए कहा कि “मैं संगठन के प्रत्येक सदस्य के साथ हर कदम पर सदैव खड़ा हूं। आप सभी का जो स्नेह और विश्वास मिला है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं।”
प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेड़ा (जावरा) ने कहा कि मध्यप्रदेश युवक महासंघ समाज को संगठित करने के साथ युवाओं को नेतृत्व प्रदान करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने घोषणा की कि 15 अगस्त को प्रदेश की 100 से अधिक इकाइयों में राष्ट्रीय ध्वज वंदन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पौधा मां के नाम” अभियान को आगे बढ़ाते हुए पौधारोपण कर राष्ट्रीय पर्व के साथ पर्यावरण पर्व भी मनाया जाएगा।
उन्होंने जनगणना के अंतिम चरण में ऑनलाइन फॉर्म भरते समय प्रत्येक जैन परिवार से धर्म वाले कॉलम में “जैन” अंकित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 की जनगणना में अनेक लोगों द्वारा गोत्र लिखने के कारण जैन समाज की वास्तविक संख्या दर्ज नहीं हो सकी। इस बार सभी को जागरूक होकर सही जानकारी दर्ज करानी होगी।
बैठक में प्रदेशभर में “संगठन पर्व” के माध्यम से नई जिला एवं नगर इकाइयों के गठन, आगामी 3 एवं 4 अक्टूबर को केसरियाजी तीर्थ में राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करने तथा छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहन देने के लिए बी-टू-बी (B2B) नेटवर्क विकसित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए गौरव सेठिया (इंदौर) को संयोजक नियुक्त किया गया। साथ ही देवास जिले के अध्यक्ष संदीप जैन एवं आगर जिले के अध्यक्ष अजय जैन की नियुक्ति की घोषणा की गई।
बैठक में विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे। श्रीपाल जैन बेरछा ने इंदौर से पालीताणा-भावनगर नई रेल सेवा प्रारंभ कराने, यशवंत सांकला काला पीपल ने युवाओं के लिए व्यक्तित्व विकास सेमिनार आयोजित करने, संजय सिंदुरिया आलोट ने युवक महासंघ की डायरेक्टरी प्रकाशित करने, संजय तातेड ने नगर इकाई अध्यक्ष की आयु 50 वर्ष से कम रखने, राजकुमार जैन काली सिंघ ने छोटे गांवों में साधु-साध्वी भगवंतों के चातुर्मास आयोजित कराने, गिरीश जैन टोंक खुर्द ने बिहार सेवा को व्यवस्थित करने समीर मारू इंदौर, संगठन के डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग, राहुल रांका आलोट युवाओं को राजनीति में नेतृत्व के अवसर दिलाने, नवीन गिरिया उज्जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने, पंकज जैन सुवासरा अगली प्रदेश बैठक घसोई जैन तीर्थ में आयोजित करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज तक पहुंचाना जयवंत कोठारी रतलान ने प्रदेश को तीन भागों में विभक्त कर संगठन की संरचना करना सदस्यों से सदस्यता शुल्क का प्रावधान जैसे सुझाव शामिल रहे। बैठक में राजकुमार नाहर ने 15 अगस्त को पौधारोपण कर पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवक महासंघ के आह्वान पर सात वर्ष पूर्व लगाए गए पौधे आज फल, फूल और ऑक्सीजन देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।
बैठक में प्राचीन देलवाड़ा जैन तीर्थ, आबू के एक हजार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक सहस्राब्दी वर्ष समारोह के लिए समाज के वरिष्ठ नेता सुनील सिंघी (अहमदाबाद) को राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत होने पर मध्यप्रदेश इकाई द्वारा सम्मान बहुमान किया बैठक में विधायक अरुण भीमावत ने कहा कि संगठित समाज ही विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। उन्होंने युवक महासंघ द्वारा युवाओं को जोड़ने एवं समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
भारतीय जनता पार्टी शाजापुर जिला अध्यक्ष रवी पांडे ने कहा कि युवक महासंघ समाज को नई दिशा देने का सशक्त मंच बन चुका है। उन्होंने सेवा, संस्कार और संगठन की भावना को मजबूत बनाने के लिए महासंघ की गतिविधियों की प्रशंसा की।
बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री सुनील गांग (इंदौर), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निलेश सकलेचा (इंदौर), राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजेश कोठारी (उज्जैन), राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय जैन (उज्जैन), राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सपन जैन, सभी ने प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित किया इसप्रदेश महामंत्री विजय बोरा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वृहद बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय पितलिया राजेश रांका निलेश चोरड़िया राजेंद्र दर्डा रतलाम राजेश पाटनी उज्जैन दीपक जैन देवास राजेश दुग्गड चापड़ा नवीन गिरिया हेमंत पावेचा अश्विन मेहता उज्जैन संजय कोठारी भोपाल रोहित मेहता खंडवा विनोद श्रीपाल जैन आगर राहुल कटारिया उज्जैन अनिल देसरला आलोट रजत मेहता चेयरमैन नगर पालिका निगम उज्जैन परामर्शदाता प्रकाश गांधी रितेश खाबिया राकेश वनवट उज्जैन हार्दिक मेहता रतलाम नवीश जी बोथरा खंडवा प्रदेश उपाध्यक्ष गोलू सुराणा उज्जैन रुचिल डोसी इंदौर मंत्री मनीष गांधी आगर सह कोषाध्यक्ष प्रशांत सकलेचा नलखेडा संगठन मंत्री महावीर जैन बेरछा सह संगठन मंत्री महेश जैन मोहन बड़ोदिया प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार नाहर बड़नगर प्रशांत जैन हरदा प्रदेश प्रवक्ता नगर इकाई अध्यक्ष राहुल सर्राफ उज्जैन मुकेश पगारिया रतलाम मयंक जैन शाजापुर पंकज जैन सुवासरा मनोज भटेवरा शामगढ़ तरुण बाफना सैलाना पारस जैन चोमेला शुभाष जैन रुणिजा मुकेश जैन मोहन बड़ोदिया श्रीपाल जैन बेरछा अभिषेक सकलेचा ताल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित नाहटा इंदौर वैभव कावड़िया बड़नगर निलेश पोरवाल रतलाम नेमीचन्द जैन चिपीया विपिन जैन मोहन बड़ोदिया अशोक जैन मक्सी विकेश जैन आगर यशवंत सांकला काला पीपल प्रमोद भंडारी सैलाना राकेश दुग्गड नलखेड़ा नगीन सुराणा बड़गांव संजय तातेड सैलाना दिनेश जैन नामली शामिल हुए कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी अजीत जैन शाजापुर ने किया आभार कार्यक्रम संयोजक सपन जैन शाजापुर ने माना