
रतलाम । नगर की साहित्यिक संस्था द्वारा मित्रता दिवस के उपलक्ष्य पर काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सिद्धीक रतलामी ने कहा कि अनुभूति संस्था साहित्य के क्षैत्र में विगत 50 वर्षो से बेहतरीन कार्यक्रम आयोजित करती है। यही जिले में संस्था की साहित्यिक पहचान है ।
काव्य गोष्ठी में प्रणयेश जैन, दिनेश कुमार जैन, हरिशंकर भटनागर, अब्दुल सलाम खोकर, डॉ. मोहन परमार, शिवराज जोशी, रामचन्द्र फुहार, दिलीप कुमार जोशी, सुरेश माथुर, मोडीराम सोलंकी, निसार पठान रम्भापुरी, श्यामसुंदर भाटी, प्रकाश हेमावत, जवेरीलाल गोयल, जगदीश सोनी आदि ने मित्रता दिवस श्रावण माह एवं समसामायिक विषयों पर उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत की। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ. मोहन परमार व संरक्षक दिनेश कुमार जैन अनुभूति संस्था द्वारा दिनांक 6-9-2026 को आगामी अष्टम पावस काव्य समारोह आयोजित करने की जानकारी देते हुए सभी से सहयोग करने की अपेक्षा की है। कार्यक्रम का संचालन श्री कैलाश वशिष्ठ एवं आभार मुकेश सोनी ने प्रकट किया।