

रतलाम । फ्रेंडशिप डे के अवसर पर जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम यूथ द्वारा शीतल तीर्थ, सैलाना रोड पर एक बेहद खास और आनंदित कर देने वाले आयोजन “फ्रेंडशिप फिएस्टा – ए यूथ पिकनिक” का आयोजन किया गया। चौमासे के पवित्र काल और पूरी धार्मिक मर्यादा को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं और परिवारों ने भरपूर उत्साह दिखाया। कार्यक्रम में लगभग 120 दंपति सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम की शुरुआत अत्यंत सात्विक और भक्तिमय माहौल में हुई। सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से जिनालय पहुँचकर सीढ़ियों पर चढ़ते हुए सभी ने श्रद्धापूर्वक भगवान आदिनाथ के जय कारे लगाए और भक्ति,दर्शन व वंदन कर अपनी यात्रा को सार्थक बनाया। दर्शन के पश्चात युवाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गेम्स और फन एक्टिविटीज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवाओं ने रील्स बनाकर और गेम्स का आनंद लेते हुए अपनी दोस्ती और उमंग को एक नया रंग दिया। पिकनिक पार्टी के दौरान सभी ने एक-दूसरे के साथ मिलकर इस दिन को बेहद यादगार बनाया।
सावन और चौमासे के सुहाने मौसम को देखते हुए सभी सदस्यों ने गर्मागर्म चाय और भुट्टे का लुत्फ उठाया। इसके पश्चात, जैन सोश्यल ग्रुप यूथ द्वारा विशेष रूप से पैक कराए गए टिफिनों के माध्यम से सूर्यास्त पूर्व सामूहिक टिफिन पार्टी का आयोजन हुआ, जहाँ सभी ने परिवार और दोस्तों के साथ भोजन का आनंद लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रुप के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों की विशेष सहभागिता रही। इस अवसर पर अध्यक्ष राहुल छाजेड़ सचिव अभय लोढ़ा
पूर्व अध्यक्ष प्रीतेश गदिया, सौरभ छाजेड़, सौरभ नाहर, अंकित जैन, विनीत पीपाड़ा, वैभव राका, पदाधिकारी व सदस्य गर्वित गोखरू, नवदीप मूणत, सौरभ मूणत, हर्ष जैन, वीरेंद्र कटारिया, अर्पित बोथरा,यतेंद्र मेहता, सहित बड़ी संख्या में यूथ मेंबर्स उपस्थित रहे।
इस सफल आयोजन के संयोजक अर्पण-निविता गंगवाल एवं अंकित-अर्पिता मेहता रहे कार्यक्रम के अंत में ग्रुप के अध्यक्ष राहुल छाजेड़ एवं सचिव अभय लोढ़ा ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।