
भोपाल/इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष भोपाल के लोकप्रिय सांसद आलोक शर्मा ने की घोषणा।भोपाल वासियों और भारतवर्षीय जैन समाज के लिए गौरव का विषय है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं स्थानीय सांसद आलोक शर्मा ने हबीबगंज मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्रंमण संस्कृति के समाधीष्ट आचार्य विद्यासागर मेट्रो स्टेशन” करने की घोषणा की है।
इस महत्वपूर्ण घोषणा से भारत वर्षीय जैन समाज हर्षित हुआ।समाज की भावनाओं का सम्मान सांसद आलोक शर्मा ने घोषणा करते हुए कहा कि आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज जैन समाज ही नहीं, सम्पूर्ण मानवता के लिए त्याग, तपस्या, संयम और ज्ञान के प्रतीक हैं। उनके नाम पर मेट्रो स्टेशन का नामकरण कर सरकार ने न केवल जैन समाज की भावनाओं का सम्मान किया है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर भी दिया है। राष्ट्रीय जिन शासन, जैन राजनीतिक चेतना मंच, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के प्रमुख राकेश गोहिल, सुभाष काला, मनोहर झांझरी,ने संयुक्त रूप से कहा कि मेट्रो के नक्शे पर अमिट पहचान अब भोपाल मेट्रो के रूट मैप पर हबीबगंज स्टेशन “आचार्य विद्यासागर मेट्रो स्टेशन” के नाम से दिखाई देगा। इससे रोजाना हजारों यात्रियों को आचार्यश्री के नाम का स्मरण होगा।
जैन समाज में हर्ष
इस घोषणा से सम्पूर्ण जैन समाज में हर्ष और उल्लास का वातावरण है। समाज के वरिष्ठ आनंद नवीन गोधा अमित कासलीवाल, हंसमुख गांधी, टीके वेद मंयक जैन, सुशील पांड्या एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका श्रीमती पुष्पा कासलीवाल महिला परिषद् की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन, श्रीमती रेखा जैन श्रीफल, साधना दगडे एव पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद आलोक शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया।
वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन ने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने अपना सम्पूर्ण जीवन धर्म, शिक्षा और सामाजिक चेतना के लिए समर्पित किया। ऐसे महापुरुष के नाम पर सार्वजनिक स्थल का नामकरण होना जैन समाज के लिए अत्यंत गौरव की बात है।